उझानी

आवारा सांड ने मजदूर के पैरों में घुसेड़े सींग, गंभीर रूप से घायल मजदूर मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। घर से मजदूरी करने निकला एक मजदूर आवारा गौवंश का शिकार बन गया। मजदूरी करते वक्त अचानक पहुंचे सांड ने मजदूर के दोनों पैरों में सींग घुसेड़ कर उठा कर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उसके साथी इलाज को अस्पताल लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने इलाज को राजकीय मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। उझानी में मुख्य मार्गो से लेकर मौहल्लों की गलियों तक आवारा गौवंश विशेषकर सांडों का आंतक नागरिकों की जान पर भारी पड़ रहा है। इसके बाबजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आवारा गौवंशों को सड़कों से हटा कर गौशाला तक नही पहुंचा पा रहे है।

शनिवार की सुबह नगर के बालाजी पुरम निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल श्री नारायणगंज मौहल्लें में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। सचिन ने बताया कि वह बाहर सड़क पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड वहां पहुंचा और उसने हमला बोल दिया। सचिन ने बताया कि आवारा सांड ने अपने सींग उसके दोनांे पैरों में घुसेड़ने के बाद उसे उठा कर पटक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की चीख पुकार पर उसके साथियों ने उसे सांड से बचा कर अस्पताल लाए। अस्पताल में डाक्टर ने सचिन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया है।

यहां बताते चले कि चार दिन पहले नगर के मौहल्ला साहूकारा में टहलने निकले सर्राफ श्रीकृष्ण वर्मा को आवारा सांड ने हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उझानी में सड़कों से लेकर गली मौहल्लों तक आवारा गौवंशों विशेष कर सांडों की भरमार जो आते-जाते नागरिकों पर हमला करने में नही चूकते है जिससे नागरिकों विशेषकर बच्चों और महिलाओं की जान को खतरा बना हुआ है फिर भी जिम्मेदार जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन आवारा गौवंशों को उनके आश्रय स्थल तक नही पहुंचा पा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!