उझानी

एडीएम प्रशासन ने नगर पालिका का किया औचक निरक्षण, चार घंटे ली पालिका कर्मियों की क्लास, मचा हड़कम्प

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। सोमवार की सुबह अचानक नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पूनिया ने औचक निरीक्षण किया और बिन्दुबार पालिका कर्मियों से जानकारी ली। एडीएम प्रशासन ने पालिका परिसर में मिली अव्यवस्थाओं और गंदगी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार की चेतावनी दी। एडीएम ने लगभग चार घंटे पालिका कार्यालय में रह कर गृह व जलकर, दुकानों का किराया, पालिका की सम्पत्ति समेत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की गहनता से समीक्षा की। इस दौरान कई पालिका कर्मी अनुपस्थित पाए। एडीएम के जाने के बाद पालिका कर्मियों ने राहत की सांस ली।

एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अपने दल बल के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच गई। इस दौरान ईओ जेपी यादव समेत कई पालिका कर्मी नदारद मिले जिस पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। एडीएम पूनिया ने पालिका कार्यालय में बैठ कर विभिन्न जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों की क्लास लेनी शुरू कर दी लेकिन वह संतोषजनक जबाब नही दे पाए। उन्होंने गृह व जलकर, दुकानों के किराए, सम्पत्तियों के दाखिल खारिज, जन्म-मृत्यु पंजीकरण आदि की बिन्दुबार जानकारी ली और संतोष जनक जबाब न मिलने पर उन्होंने पालिका कर्मियों से लग्न के साथ काम करने की हिदायत दी। इस दौरान एडीएम पूनिया ने लगभग दो घंटे देर से पहुचे ईओ जेपी यादव से विभिन्न योजनाओं समेत अतिक्रमण हटाने को लेकर जानकारी हासिल की। एडीएम ने कंडम पड़े वाहनों को देेखा और उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका के मुख्य द्वार को बंद करने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान एडीएम ने नगर पालिका परिसर का भ्रमण कर मिली अव्यवस्थाओं पर एतराज जताया। उन्होंने निर्माण विभाग में पहुंच कर निर्माण से जुड़े अभिलेखों का निरीक्षण कर जेई देवेेन्द्र पाल से जानकारी की और आवश्यक निर्देेश दिए। एडीएम द्वारा लगभग चार घंटे तक पालिका कर्मियों की क्लास लेने से सभी कर्मियों के होश उड़े रहे और जब वह वापस लौट गई तब पालिका कर्मियों ने राहत की सांस ली।

गंदा पेयजल और गंदगी देख बिफरी एडीएम, पालिका कर्मियों में लगाई लताड़
उझानी। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया जब अभिलेखों का निरीक्षण कर रही थी इसी दौरान एक महिला कर्मी गिलासों में पानी भर उनके समक्ष ले आई। पानी में भद्दापन और गंदगी देख एडीएम बिखफ पड़ी और पालिका कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए पानी को फिकवा दिया वही गिलास आदि नष्ट करने को कहा। चर्चा है कि एडीएम को यह कहते सुना गया कि जब पालिका कर्मी ही गंदगी को बढ़ाबा देते है तब वह नगर में क्या खाक सफाई कराते होंगे। एडीएम का गुस्सा देख सभी पालिका कर्मी सहमें नजर आ रहे थे। एडीएम ने फाइलों के रख रखाव पर भी नाराजगी जाहिर की और पालिका कर्मियों को सुधरने की चेेतावनी दी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!