उझानी

उझानी में जलदान पूर्णिमा पर लोगों ने गंगा जल से किया पितरों का किया तर्पण

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। श्राद्ध पक्ष जलदान पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में मां भागीरथी के तट पर जुटे लोगों ने गंगा स्नान के उपरांत विधि विधान से अपने पितरों को जलदान देकर तर्पण किया और उनसे आशीर्वाद मांगा। गंगाजल से जलदान करने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।

जलदान पूर्णिमा पर कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर शनिवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और हर हर गंगे का जयघोष करते हुए गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के उपरांत नागरिकों ने अपने पितरों का तर्पण करने के लिए जलदान किया। नागरिकों ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच कुश घास और अन्य पूजा योग्य सामिग्री के जरिए अपने पितरों को जल अर्पित किया। नागरिकों ने इस दौरान अपने पितरों के मोक्ष की प्रार्थनाएं मां गंगा से की और पितरों का आशीर्वाद मांगा। बताया जाता है कि जलदान पूर्णिमा से ही श्राद्ध पक्ष का शुभारंभ होता है और नागरिक बड़ी संख्या में गंगा तट पर पहुंच कर अपने पितरों का जल से तर्पण करते हैं। जल तर्पण करने वाले नागरिकों ने घाट पर ब्राहम्मणों को भोज भी करा कर दक्षिणा प्रदान की। इधर पूर्णिमा पर भारी संख्या में कछला स्थित गंगा तट पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!