बिल्सी

पौधारोपण से ही शुध्द हो सकता है वायुमंडल

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में आज यहां विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी साहबगंज स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें पर्यावरण शुध्द बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बाद में पदमांचल जैन मंदिर दिधौनी पर पौधारोपण किया गया।

अपने विचार रखते हुए समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने कहा कि वर्तमान परिपे्रक्ष्य में कई प्रजाति के जीव.जंतु, प्राकृतिक स्रोत एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। विलुप्त होते जीव.जंतु और वनस्पति की रक्षा के लिये सभी को पौधारोपण करने की आवश्यकता है। बढ़ती जनसंख्या, बढ़ता प्रदूषण, नष्ट होता पर्यावरण, दूषित गैसों से छिद्रित होती ओजोन की ढाल, प्रकृति एवं पर्यावरण का अत्यधिक दोहन. ये सब पृथ्वी एवं पृथ्वीवासियों के लिए सबसे बडे़ खतरे हैं। प्रतिवर्ष धरती का तापमान बढ़ रहा है। आक्सीजन की कमी हो रही है। इसलिए शुध्द वायु के लिए अब जरुरी हो गया पौधारोपण करना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विष्णु असावा, अमन गुप्ता, भरत कोहली, ग्रीश शर्मा, मोहित शर्मा, अमनदीप उपाध्याय मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!