उझानी

संविधान के कारण ही पूरा देश एक मुट्ठी में बंधा है: डा. त्रिवेन्द्र

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। एपीएम पीजी कालेज में  आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने देश के संविधान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुुए कहा कि भारतीय संविधान ने ही विभिन्नता के बाबजूद पूरे देश को एक मुट्ठी में बांध रखा है।

गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राजनीति शास्त्र के विभागध्यक्ष डा. त्रिवेन्द्र सिंह ने छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान की विशेषताओं को विस्तार से बताया और कहा कि हमारे देश में अनेक प्रकार की विभिन्नता होते हुुए भी संविधान ने पूरे देश को एक मुट्ठी में बांधा हुआ है। उन्होंने कहा कि संविधान में वर्णित मौलिक अधिकार व कर्तव्यों द्वारा ही देेश के नागरिकों का व्यक्तित्व का विकास संभव है। श्री सिंह ने मौलिक शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि नागरिकों को प्राप्त अधिकारों का हनन कार्यपालिका एवं विधानमंडल द्वारा भी संभव नही है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर संविधान की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य डा. प्रशांत वशिष्ठ, प्रो. आदर्शकांता, डा. शिल्पी पाण्डेय, डा. जितेन्द्र राना, डा. बीना गुप्ता, डा. शुचि गुप्ता, डा. महेेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो. शिशुपाल सिंह ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!