जनपद बदायूं

बिसौली में बोर्ड परीक्षाएं हुई सम्पन्न

Up Namaste

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभी छात्रों की प्रवेश से पहले सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा के साथ मनोज कुमार और आनन्द सिंह ने सघन तलाशी ली। इसका उद्देश्य नकल मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराना है।

केंद्र पर शासन के निर्देशों के तहत सख्त सुरक्षा व्यवस्था बरती जा रही है। परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नज़र आया। केन्द्र व्यवस्थापक डॉ घनश्याम दास के अनुसार दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन विषय में 66 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 35 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक ने यह भी बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई हैं। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी, कामेन्द्र सिंह, सुनील, मुनेन्द्र, रंजीत, वरुण, नितिन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!