उझानी

अल्लापुरभोगी मामले में हिन्दू पक्ष की तहरीर पर मुस्लिम पक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकद्दमा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुरभोगी में होली की रात दो समुदाय के लोगों में हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने हिन्दू पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस व मुस्लिम व्यक्ति की तहरीर पर डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सात लोगों को जेल भेज दिया। रविवार को हिन्दू पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुस्लिम पक्ष के डेढ़ दर्जन नामजद और दो दर्जन के करीब अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन कोई गिरफ्तारी न कर सकी है।

होली की रात हिन्दू समाज के लोग डीजे बजा कर होली का आनंद ले रहे थे इसी दौरान वहां से गुजरने वाले मुस्लिम लोगों से कहा सुनी हो गई और फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और जमकर पथराव हुआ जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। बताते है कि इस दौरान पहुंची पुलिस के उपनिरीक्षक और एक सिपाही भी पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए। दो समुदाय के लोगों के बीच हो रहे विवाद को रोकने के लिए कई थानों की पुलिस व अधिकारियों को पहुंचना पड़ा। बताते है कि विवाद शांत होने पर कोतवाली पुलिस ने मुस्लिम पक्ष और घायल दरोगा की तहरीर पर हिन्दू पक्ष के 17 व एक पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सात हिन्दू पक्ष के लोगों को बंदी बनाने के बाद जेल भेज दिया था। बताते है कि रविवार को हिन्दू पक्ष की ओर से गांव निवासी मायादेवी पत्नी सुखलाल ने पुलिस को कई दर्जन मुस्लिम पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर गांव का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने बेवजह नारेबाजी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक हरपाल बाल्यिान ने बताया कि महिला की तहरीर पर डेढ़ दर्जन लोगों नामजद व अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जब गिरफ्तारी की जानकारी की तो उन्होंने बताया कि मुस्लिम पक्ष की गिरफ्तारी नही हुई है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!