उझानी

पुलिस बन साइबर ठगों ने उझानी के वृद्ध को बनाया शिकार, ठगे चार लाख रुपया, दर्ज हुआ मामला

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता में पुलिस बन साइबर ठगों ने एक वृद्ध को बेटे की गिरफ्तारी होने की बात पर झांसे में लेकर उससे चार लाख रुपया ठग लिए। जब वृद्ध की अपने बेटे से बात हुई तब उसे ठगी का अहसास हुआ और फिर उसने साइबर थाने के अलावा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

गांव पिपरौल पुख्ता निवासी बुजुर्ग वीरेन्द्रपाल सिंह के पास गत दो फरवरी को साइबर ठगों का फोन आया और खुद को पुलिस कर्मी बता कर कहा कि उनका बेटा सुमित नोएडा में दो दोस्तों के साथ एक लड़की से गलत काम करते हुए पकड़ा गया है। अगर अपने बेटे को बचाना चाहते है तो चार लाख रुपया उसे दे दें। बताते हैं कि इस दौरान ठगों ने उसके बेटे से बात कराई जिस पर वह घबरा गए और साइबर ठगों द्वारा बताए गए खाते में तीन बार में चार लाख रुपया डाल दिए। जब पीड़ित की अपने बेटे से बात हुई तब पता चला कि वह ठगे गए है इस पर उन्होंने साइबर पुलिस समेत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!