उझानी

उझानी के तुलाराम मंदिर में वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठत की गई देव प्रतिभाएं

Up Namaste

उझानी,(बदायूं),(अभिनव सक्सेना)। नगर के मौहल्ला साहूकारा स्थित दाऊ जी महाराज तुलाराम मन्दिर में गणेश जी, कार्तिकेय ,पार्वती, नन्दी,सरस्वती, राधारानी,शनि शिला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत की गई। इससे पूर्व एक भव्य शोभायात्रा निकाल कर देव प्रतिभाओं को नगर के मंदिरों का भ्रमण कराया गया।

देव प्रतिभाओं की शोभायात्रा नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित दाऊ जी महाराज तुलाराम मन्दिर से हलवाई चौक, कछला रोड,ठण्डा तिराहा, साहूकारा होती वापस तुला मंदिर पर विसर्जित हुई। इस दौरान भक्तों ने भावविभोर होकर जमकर नृत्य किया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत महा आरती आयोजित हुई और इसके उपरांत अन्न का प्रसाद भण्डारे के रूप में वितरित किया गया।

इस अवसर पर कैलाश वार्ष्णेय,सतीश वार्ष्णेय, हीरालाल वार्ष्णेय,विजय गोपाल वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय, गर्व वार्ष्णेय, पुलकित, वेदांत हेमन्त, विवेक, शुभम अग्रवाल, रोहित गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय, प्रीति, ज्योति, मोनिका, चाइना, संगीता, दिशिका समेत बड़ी संख्या में नर-नारी भक्तगण मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!