उझानी

सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार से सम्मानित हुए एपीएम कालेज के चीफ प्राक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र

Up Namaste

उझानी(बदायू)। कानपुर की सोशल रिसर्च फाउंडेशन संस्था ने देश के 16 उच्च शिक्षा के प्रोफेसर्स को समारोह पूर्वक सम्मानित किया जिसमें उझानी निवासी एपीएम डिग्री कालेज के चीफ प्राक्टर एवं राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता घोषित करते हुए विशेष रूप से पुरस्कृत किया।

डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह ने अपने सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र भारतीय महिलाओं की राजनीतिक पृष्ठभूमि, सामाजिक विकास, राजनीतिक जागरूकता, राजनीतिक चेतना, शिक्षा, उनके प्रति भेदभाव, सामाजिक असमानता, आदि महत्वपूर्ण विषयों पर गहनता से शोध किया और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिलाओं के गौरवान्वित इतिहास को उन्होंने उत्कृष्ट रूप से अपने शोध ग्रन्थ में प्रस्तुत किया है। इन्हीं आधारों पर श्री सिंह सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार के हकदार बने।

इसके अलावा डॉ भावना शर्मा कानपुर, डॉ मनोज कुमार देवरिया, डॉ सीमा जैन प्रयागराज, डॉ रश्मि गोयल गाजियाबाद, डॉ पुनीत शर्मा कानपुर, डॉ आफताब सिद्दीकी सीतापुर, डॉ आकांक्षा गुप्ता कानपुर, प्रो ममता सागर बादलपुर, डॉ सुनीता चटोराज कोलकाता, प्रो अरविंद देवांगन अमृतसर, डॉ महावीर प्रसाद टोंक, डॉ शिवेंद्र कुमार दरभंगा, डॉ त्रिवेंद्र कुमार सिंह बदायूं, डॉ आशिमा जैन जयपुर, डॉ हर्ष भारद्वाज अजमेर और डॉ नीतू सोनी जबलपुर को भी पुरस्कार देकर सम्मानित संस्था द्वारा किया गया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!