बिल्सी

आस्था के साथ मनाया नाग पंचमी का पर्व, नाग प्रतिभा पर चढ़ाया दूध

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। नगर में आज नाग पंचमी का पर्व आस्था के साथ मनाया गया। मंदिरों में पहुंचेे नागरिकों ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना के साथ नाग देवता की भी पूजा अर्चना की और फिर सबके कल्याण की मनौती के साथ नाग देवता की प्रतिभा पर जल चढ़ाया।

आज सुबह तड़के से हनुमान गढ़ी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मंदिरों में भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर नागदेवता का आह्वान किया और उनकी प्रतिभा का दूध से अभिषेेक किया। नाग देवता पर दूध अर्पित करने के बाद शिव मंदिर के बराबर से एक खेत से मिट्टी को घर ले गए। जिसमें गुर्जिया को बोया। भक्त बताते है कि हिंदू धर्म के अनुसार सावन मास को बहुत ही पवित्र माह माना जाता है। यह मास भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार सदियों से सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है। नाग पंचमी के दिन नागों को दूध अर्पित किया जाता है। इससे पुण्य फल का लाभ मिलता है। नाग पंचमी व्रत रखने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन नाग मंदिर जाने का विशेष लाभ मिलता है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!