उझानी,(बदायूं)। नये वर्ष के उपलक्ष्य में नींब करौरी महाराज का महोत्सव भक्तों ने धार्मिक उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आहूत किए गए जिसमें बाबा के भक्तों ने सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थनाएं की। पूजा अर्चना के बाद भण्डारे का शुभारंभ जिसमें देर रात तक हजारों नागरिकों ने भोजन रूपी प्रसाद पाया।

बाबा नींब करौरी सेवा समिति के तत्वावधान में नये साल पर मनाएं जाने वाला धार्मिक महोत्सव वर्ष 2026 के प्रथम दिवस आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर बाबा के भक्तों ने नींब करौरी महाराज की विशेष रूप से पूजा अर्चना की और वर्ष भर सबके सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं बाबा से की। पूजाा अर्चना के उपरांत हवन का आयोजन किया गया जिसमें वैदिक मंत्रौच्चार के बीच नर नारी भक्तों ने आहूतियों के साथ पूर्ण आहूती देकर सर्व समाज के कल्याण की प्रार्थना यज्ञ देवता से की।
धार्मिक अनुष्ठानों के सम्पन्न होने के उपरांत दोपहर में कन्या भोज के बाद भण्डारें का शुभारंभ हुआ जिसमें देर रात तक हजारों नर नारियों और बच्चों ने भोजन रूपी प्रसाद पाया और बाबा नींब करौरी महाराज की जय-जयकार करते रहे। इस अवसर पर वीरेन्द्र वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, गिरीश वार्ष्णेय, शेखर गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, पंकज वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, राजकुमार वर्मा, पंडित त्रिलोकीनाथ बागड़ा, अखिल अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, सुमित कुमार, मोंटी वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, उमेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता समेत भारी संख्या में समिति के सदस्य मौजूद रहे।





