जनपद बदायूं

होली पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर, बदायूं-सहसवान से भरे चार नमूने

Up Namaste

बदायूं। सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय सीएल यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थाे की उपलब्धता और मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थाे की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जाने वाले अभियान के क्रम में गुरुवार को को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल चार खाद्य पदार्थाे के नमूनों को वास्ते जांच हेतु संग्रहित किए गए साथ ही आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति टीम के सदस्यों ने जागरूक भी किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!