जनपद बदायूं

भाकियू की बैठक में उठा वर्षो से उझानी मंडी समिति में तैनात कर्मियों का मुद्दा, प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप

Up Namaste

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह पर आयोजित हुई। जिसमें किसानों के मुद्दे छाए रहे साथ ही उझानी की नवीन मंडी समिति में कई कर्मियों के नियमों को ताक पर रख कर वर्षो से तैनाती का मुद्दा भी उठाया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।

भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा दहगवां नगर में 1476 गाटा संख्या ग्राम समाज की भूमि है। जो किसानों के लिए घूर गड्ढे की है। उस पर अवैध कब्जे किये जा चुके हैं। ये मामला तहसीलदार न्यायालय में पहुंचा जिस पर तहसीलदार ने दबंगों पर लगभग पैंतालीस हज़ार का जुर्माना के साथ अवैध कब्जे को ध्वस्त करने का आदेश दिया। राजस्व विभाग न तो जुर्माना की रकम को वसूल कर सका न ही दबंगों के चंगुल से ग्राम समाज की भूमि को मुक्त करा सका। यदि प्रशासन जल्द कोई कार्यवाही नहीं करता है तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदेश सचिव आसिम उमर ने अपने संबोधन में कहा जनपद बदायूँ में हरित क्रांति लाने के लिए प्रशासन को जनपद की भैंसोर, अरिल, सोत व महावा नदियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सदा नीरा करने का प्रस्ताव शासन को भेजना होगा। इस प्रस्ताव की स्वीकृति से किसानों को सिंचाई में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा उझानी कृषि उत्पादन मंडी समिति में कई कर्मचारी दो से तीन दशक से तैनात हैं विभाग में सांठगांठ करके तबादला रुकवाने का खेल करते रहते हैं। इन कर्मचारियों का किसानों के प्रति व्यवहार भी सही नहीं है। जल्द इनके तबादले होने चाहिए। ज़िला महासचिव बीईशू दास ने सहकारी समितियों पर किसानों को इफ्को यूरिया व डीएपी की पूर्ति न होने का मुद्दा उठा कर प्रशासन से माँग की किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए। पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा।

इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला प्रचार मंत्री शरीफ़ अब्बासी, ज़िला सचिव डॉक्टर महेंद्र पाल, नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी, बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय, सत्येंद्र यादव उसावां ब्लॉकअध्यक्ष, यादवेंद्र,यादव , गंगा दीन, कल्लू, देवकिशोर सागर, हरि सिंह, मुंशी, बलवीर सिंह, विमलेश कुमार, शिवम शंखधार, राम सिंह, शैलेश कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!