जनपद बदायूं

जमीनी विवाद में तहेरे भाई की चाकू घोंपकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Up Namaste

बदायूं। थाना फैजगंजबेहटा के कस्बा मुंडिया धुरेकी में जमीन जायदाद को लेकर चल रहे विवाद में चचेरे भाई ने तहेरे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पीएम को भेज कर अभियोग पंजीकृत कर पड़ताल शुरू कर दी है।

मुंडिया धुरेकी का रहने वाला योगेंद्र ने अपने तहेरे भाई ओमवीर के नाराजगी में चाकू घोंप दिया। जिससे ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीरावस्था में ओमवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक योगेंद्र का अपनी ही चचेरी बहनों से जमीन के विवाद को लेकर मुकदमा चल रहा था। बहनें मंगलवार को मुंडिया धूरेकी आई हुईं थी। योगेंद्र शराब के नशे में धुत घूम रहा था। मंगलवार को ही योगेंद्र ने अपनी दोनों चचेरी बहनों व व बहनोई को घेर कर एक घर में बंद कर लिया था। बताते है कि योंगेंद्र ने दोनों बहनों व बहनोई पर हमला भी किया था। इसके बाद ओमवीर ने योेगेंद्र को यह कहते हुए मना किया था कि यह तेरी बहनें हैं विवाद अपनी जगह है लेकिन मारपीट या हत्या जैसी बात नहीं करते हैं। ओमवीर के हस्तक्षेप से योगेंद्र की चचेरी बहनें तो बच गईं व दिन निकलने पर आज बुद्धवार को दोनों बहनें व बहनोई अपने घर चले गए लेकिन योगेंद्र चिढ गया। बुद्धवार को ओमवीर अपने घर से बाहर गांव के ही राजाराम के चबूतरे पर बैठा हुआ था। उसी समय योगेंद्र हाथ में चाकू लेकर आया। योगेंद्र ने ओमवीर के पेट में चाकू घोंपकर ऊपर की ओर खींच दिया। जिससे ओमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। ओमवीर को आनन फानन में सामुादयिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!