अपराधउझानी

उझानी में अग्रेजी शराब की दुकान से लाखों रुपया की शराब चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली पुलिस की लाहपरवाही के चलते चोरों ने बीती रात मंडी समिति की कम्पोजिट अग्रेजी शराब की दुकान का शटर तोड़ कर करीब तीन लाख की शराब चोरी कर अपने साथ लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। चोर दो दिन पूर्व गऊशाला रोड की कपड़ा विक्रेता की दुकान से हजारों रुपया का कपड़ा चोरी कर ले गए थे इसके बाद भी पुलिस ने चोरी की वारदातें रोकने का प्रयास नही किया।

कछला रोड स्थित अग्रेजी शराब की दुकान का बीती रात करीब ढाई बजे कई चोरों ने एक साथ मिल कर शटर तोड़ा और फिर कुछ चोर दुकान के अन्दर घुस गए और कीमती शराब की कई पेटियां और बोतले चोरी कर ली। बताते है कि चोरी की वारदात के दौरान बाजार के चौकीदार की नजर चोरी करते चोरों पर पड़ी तब उसने शोर मचाया जिस पर चोर कीमती शराब लेकर भाग खड़े हुए। बताते है कि चोरों को दुकान में रखी कीमती शराब के बारे में पूरी जानकारी थी जिस कारण वह अंदर घुसे चोर को ब्रांडेड शराब की जानकारी दे रहा था। चोर एक चोर को नाम से भी पुकारता सीसीटीवी में कैद हुआ है।

बताते है कि चौकीदार की सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची तब तक चोर लाखों की शराब के साथ दूर जा चुके थे। चौकीदार की सूचना पर दुकान स्वामी विवेक भण्डारी अपनी दुकान पर पहुंचे। यहां बतातें चले कि गत वर्ष सितंबर माह में इसी दुकान में चोरों ने पीछे की दीवार काटकर डेढ़ लाख रुपए की नकदी समेत लाखों रुपए की शराब चोरी कर ली थी। अब एक बार फिर से चोरों ने इसी शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है।

अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!