बदायूं। एचपीसीएल के अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की हत्या करने वाला आरोपी उस वक्त पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जब पुलिस उसे लेकर आला कत्ल बरामद करने को जंगल में लेकर गई थी जहां उसने झाड़ियों में छिपा कर रखे लोडेड तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।
12 मार्च को दिनदहाड़े गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल के दो अधिकारियों की प्लांट के अन्दर घुस कर हत्या करने वाले आरोपी अजय को बदायूं पुलिस देर रात हत्या में प्रयुक्त गन को बरामद करने के लिए जंगल में लेकर गई थी। सीओ उझानी देवेन्द्र कुमार के मुताबिक जंगल में हत्यारोपी ने पहले से झाडियों में छिपा कर रखे हुए लोडेड तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया जो ओमवीर नामक सिपाही के लगा। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की जिसमें हत्यारोपी के दोनो पैरो में गोली लग गई और वह वही गिर पड़ा।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सिपाही और हत्यारोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इधर बरेली रेंज के आईजी और डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मुसाझाग थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को निलम्बित कर पुलिस की लापरवाही पर पर्दा डालने का प्रयास किया है।





