उझानी

उझानी में घर से निकले युवक की पुलिस को मिली लाश, परिजनों में मची चीत्कार

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। सोमवार की शाम घर से बाइक लेकर निकले युवक की आज सुबह रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस को लाश मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में किसी समय युवक की बाइक खाली प्लाट की दीवार से टकरा गई जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब परिजनों को मिली तब उनमें चीत्कार मच गई।

मूल रूप से मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी 32 वर्षीय आर्येन्द्र पुत्र अमर सिंह उझानी के मौहल्ला लक्ष्मीनगर में रहता था। बताते है कि सोमवार की शाम आर्येन्द्र बाइक द्वारा परिजनों से किसी दावत में शामिल होने के लिए निकला था। बताते है कि जब देर रात तक आर्येन्द्र वापस नही लौटा तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी मगर उसका कोई पता न चल सका।

बताते है कि मंगलवार की तड़के ग्रामीण क्षेत्र से गश्त करके वापस लौट रहे पुलिस कर्मियों को उझानी-कादरचौक मार्ग पर अढ़ोली रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। बताते है कि पुलिस कर्मियों ने लाश की शिनाख्त का प्रयास किया मगर सफलता न मिल सकी जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने लाश की जामा तलाशी ली तब कपड़ों में मिले आधार कार्ड आदि से पता चला कि वह रसूला गांव का रहने वाला आर्येन्द्र है। पुलिस को लाश के समीप उसकी बाइक भी मिली है।

बताते है कि आर्येन्द्र की तलाश में जुटे परिजनों को पुलिस ने हादसे की जब जानकारी दी तो उनके होश उड़ गये और वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। बताते है कि परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। अनुमान लगाया है कि रात में किसी समय घर लौट रहे आर्येन्द्र की बाइक दीवार या वाहन से टकरा गई जिसके परिणाम स्वरूप गंभीर रूप से घायल आर्येन्द्र को समय पर इलाज न मिलने उसकी मौत हो गई होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!