उझानी

पुलिस ने दिखाई मानवता, बेसाहरा वृद्ध दंपति को दिलाया आश्रय, पति की हुई मौत, उझानी पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया में ईंट भट्ठे की कोठरी में अपने दुर्दिन काट रहे एक वृद्ध दंपति की शारीरिक स्थिति दयनीय हो गई तब वहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ बिल्सी अनिरूद्ध सिंह ने पुलिस बल की मदद से दोनों के शरीर की सफाई कराने के बाद कछला के वृद्धाश्रम भेज दिया। वृद्धाश्रम में आज पति की मौत हो गई तब उझानी पुलिस ने वृद्ध का विधि विधान से अंतिम संस्कार करा कर उन्हंे मोक्ष दिलवाया। पत्नी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
मूल रूप से बरेली जनपद के कस्बा बिसारतगंज निवासी वृद्ध रामनाथ गोस्वामी और उनकी पत्नी श्रीमती शारदा देवी अपने पुत्र और परिजनों से हताश होने के बाद बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बरौलिया आ गए और एक ईंट भट्ठे पर काम करने लगे साथ ही वहां बनी कोठरी में रहने लगेे। बताते है कि पिछले दिनों से वृद्ध दंपति की हालत खराब हो गई। ईंट भट्ठे पर समुुचित इलाज न मिलने के कारण दंपति के शरीर में घाव हो गए और उसमें कीड़े आदि पड़ गए। बताते है कि वृद्ध दंपति की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुुए किसी ने सीओ बिल्सी अनिरूद्ध सिंह को सूचना दी तब 24 जून को वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्ध दंपति को वहां से निकाल कर दोनांे की शारीरिक साफ सफाई कराई और दवा आदि दिलाने के बाद कछला स्थित वृद्धाश्रम भेज दिया। बताते है कि आज सुबह वृद्धाश्रम में पति रामनाथ गोस्वामी की मृत्यु हो गई। वृद्ध की मृत्यु की सूचना जब उझानी पुलिस को मिली तब इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे और रामनाथ के अंतिम संस्कार के लिए सभी क्रियाएं विधि पूर्वक सम्पन्न्न कराई और फिर उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा तट तक शव यात्रा निकाली और फिर मां भागीरथी के तट पर उनका विधि पूर्वक अंतिम संस्कार कर वृद्ध को मोक्ष दिलवाया। सीओ बिल्सी अनिरूद्ध सिंह और उझानी पुलिस की इस मानवता भरी पहल की नागरिकों ने खुले मन से सराहना की। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध के पुत्र के बारे में जानकारी मिली है उसे यहां बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!