बिल्सी

बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान मिलने से भगवान बुद्ध बन गए सिदार्थ गौतम

Up Namaste

बिल्सी,(बदायूं)। विधानसभा क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर मेमड़ी में बुधवार से शुरु हुई बौद्ध कथा का सपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने फीता काट कर शुभांरभ किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान बुद्ध के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।

गांव मेमड़ी में आज से शुरू हुई बौद्ध कथा का शुभारंभ सपा नेत्री ममता शाक्य ने भगवान बौद्ध की पूजा करके कराया। इस दौरान श्रीमती शाक्य को सरोजा देवी, ललिता, हरप्यारी ने चांदी का मुकुट पहनाकर कर सम्मानित किया। ममता शाक्य ने कहा कि पंचशील सिंध्दात पर चल कर सब का कल्याण हो सकता है। भगवान बुद्ध के शीलो को हम सभी को मानना चाहिए। जिससे कि हम सबका कल्याण हो सके। उन्होंने कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के विचारो को सुनकर उनके बताए हुए मार्ग चलना चाहिए। कथा में पधारी वाचक धम्म चारिणी ललिता बौद्ध ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया ;बिहारद्ध में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से भगवान बुद्ध बन गए। महात्मा बुद्ध ने मध्यम मार्ग अपनाते हुए अहिंसा युक्त दस शीलों का प्रचार किया तो लोगों ने उनकी बातों से स्वयं को सहज ही जुड़ा हुआ पाया। इस मौके सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य, रामगोपाल शाक्य, हीरालाल, हरीओम, मुजाहिद, परपान सिंह, भजनलाल, नरोत्तम सिंह, सौदान सिंह, श्रीराम, सरोजा देवी, ललिता, हरप्यारी आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!