उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

सपा की बदायूं में पहली रैलीः अखिलेश बोले-दिल्ली वालो के तोते उड़ गए होंगे

Up Namaste

बदायूं। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में बदायूं आए अखिलेश के निशाने पर भाजपा ही रही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की बदायूं रैली पर तंज कसते हुए कहा कि पता चला है कि दिल्ली वाले भी बदायूं आए हैं, उनके तो आज ही तोते उड़ गए होंगे। सपा अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में बसपा का जिक्र तक नही किया।

बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के समर्थन में एआरटीओ कार्यालय के सामने स्थित मैदान में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये केवल संविधान के ही नहीं बल्कि जान के भी पीछे पड़े हैं। कोरोना के कोविशील्ड टीके पर कहा कि सबने वैक्सीन लगवाई, लेकिन हमारे जैसे कुछ साथी होंगे जिन्होंने नहीं लगवाई। जिन्होंने लगवाई वो आज सर्टिफिकेट देखते होंगे तो उन पर क्या गुजरती होगी। जो ये देखते होंगे वो आज भाजपा के खिलाफ वोट देने निकल पड़ेंगे। कहा कि भाजपा उस समय आपदा में अवसर देख रही थी। इलेक्टोरल बॉंड पर बोले कि कोई राजनीतिक दल नहीं होगा, जिसने इतने बड़े पैमाने पर वसूली की होगी।

श्री यादव ने किसानों की नब्ज टटोलते हुए कहा कि भाजपा वाले जब सत्ता में आए थे तो कहते थे कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगें। आज किसानों की लागत बढ़ गई है। किसानों के लिए काले कानून बनाने का काम किया। यदि ये कानून बन गए होते तो किसानों की कमाई उद्योगपतियों के हाथों में चली जाती। अग्निवीर के बारे में कहा कि ये हम स्वीकार नहीं करेंगे। युवाओं को चार साल की नौकरी देकर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। जनसभा स्थल पर खड़े खाकी वर्दी वालों को देखकर बोले कि भाजपा वाले दोबारा सत्ता में आए तो पुलिस की नौकरी भी तीन साल की कर देंगें। इस दौरान अखिलेश ने कई घोषणाओं के साथ नौजवानों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर बनवाने का भी वायदा किया।

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछले चुनाव में हमें जबरदस्ती हराया गया। जहा बेलैटबाक्स रखे थे उसमें तोता घुसाकर बैईमानी करा ली। इस बार भाजपा वालों को ऐसा जबाब दे कि तोता घुसे तो बाहर ना आ पाए। जनसभा को सपा प्रत्याशी आदित्य यादव, पूर्व मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व विधायक आबिद रजा, सपा के प्रांतीय महासचिव आशीष चौबें ने भी सम्बोधित किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!