Uncategorized

कछला स्थित आश्रम में आधिपत्य को लेकर चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल, नौ गिरफ्तार

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के कछला स्थित गंगा घाट पर बने एक आश्रम में अपने आधिपत्य को लेकर दो पक्ष अषाढ़ी पूर्णिमा की तड़के आपस में भिंड़ गए और दोनों में जमकर लाठी डंडे चले। इस विवाद में चार महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के नौ लोगों को बंदी बना कर उनके खिलाफ शांति भंग की आशंकाओं में कार्रवाई की है।

एटा जनपद के थाना पिलुआ के गांव नगला बेल निवासी धर्मेन्द्र सिंह अपनी पत्नी किरन, और रिश्तेदारों भावना पत्नी धर्मेन्द्र सिंह निवासी नगला ढक थाना मिरहैची, प्रीति देवी पत्नी विनोद निवासी अल्लैपुर थाना एटा देहात व अन्य के साथ अषाढ़ी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने कछला स्थित मां भागीरथ के तट पर आए थे। बताते है कि विनोद की मां उर्मिला देवी घाट स्थित विशेषानंद आश्रम में सन्यासी जीवन बिता रही है जिस पर सभी आश्रम पहुंच गए। बताते हैं कि बुधवार की तड़के साढ़े तीन बजे सभी गंगा स्नान करने आश्रम से चले गए। बताते हैं कि जब सभी गंगा स्नान करके वापस लौटे तब आश्रम में रहने वाली दूसरी संयासी महिला सर्वेश कुमारी पत्नी अंशुल का एक दूसरे से विवाद हो रहा था। बताते है कि जब धर्मेन्द्र ने हस्तक्षेप किया इसी दौरान सर्वेश कुमारी की दिल्ली निवासी बेटियों संगीता और ललिता से विवाद हो गए और आश्रम पर अचानक पहुंचे कुछ युवकों ने लाठी डंडे चलाने शुरू कर दिए जिसमें किरन, भावना, प्रीति लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई वही महिला को बचाने आए विनोद के भी चोटे आई। दो पक्षों में लाठी डंडे चलते देख किसी ने पुुलिस को सूचना दे दी जिस पर आश्रम पहुंच युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने लहुलूहान महिलाओं को इलाज के लिए उझानी अस्पताल भेजा वही दोनों पक्षों के नौ लोगों को बंदी बना लिया और उनके खिलाफ शांति भंग की आशंकाओं में कार्रवाई की है। घटनाक्रम के पीछे चर्चा है कि दोनों पक्ष आश्रम में अपना आधिपत्य जमाना चाहतें है जिससे यह विवाद सामने आया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!