जनपद बदायूं

वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा, हुए पुरस्कृत

Up Namaste

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामशरण वैद्य का जन्म दिवस वार्षिकोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा लोक नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत भी किया गया।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा एवं अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात प्रबंध समिति के समस्त सदस्यों द्वारा विद्यालय के संस्थापक की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही विद्यालय तथा समाज के कल्याणार्थ रामचरितमानस पाठ एवं वैदिक यज्ञ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में कक्षाओं में प्रथम आने वाले 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति के सदस्यों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!