जनपद बदायूं

छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत बताएं उनके अधिकार

Up Namaste

बदायूं। महिला कल्याण विभाग द्वारा विकास भवन सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने विकास भवन तथा विभिन्न विद्यालयों पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कालेज, केदारनाथ महिला इण्टर कालेज, नकविया गर्ल्स इण्टर कालेज आदि में मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सशक्तिकरण एवं स्वावलंवन हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कालेज की अध्यापिका श्रीमती गीताजंली द्वारा बालिकाओं को समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्व आवाज उठाने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की छात्रा वंशिका व प्राची द्वारा अपने विचारों को मंच के माध्यम से रखा गया। नकविया इण्टर कालेज में ऋचा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी द्वारा बालिकाओं को बालिकाओं हेतु अवधारित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। केदारनाथ महिला इण्टर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विशय पर बालिकाओं द्वारा विभिन्न रंगोलियों की प्रस्तुति की गयी।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!