उझानी

सफलता का कोई शार्टकट नही होता है, मेहनत से आगे बढ़े विद्यार्थीः रेनू

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। मदरशील मेमोरियल अकादमी में शनिवार को फेयरवेल का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा सात के विद्यार्थियों ने कक्षा आठ के छात्र छात्राओं को भावभीनी विदाई दी साथ ही उनसे शिक्षा के अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। कार्यक्रम में इशिता वर्मा को मिस और अथर्व राधव को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।

स्कूल परिसर में आयोजित फेयरवेल का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू थरेजा ने मां शारदे के चित्र के समझ दीप जला कर कराया। इस अवसर पर मौजूद विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की परम्परानुसार तिलक किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस अवसर पर कक्षा सात के विद्यार्थियों ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करते हुए ग्रीटिंग कार्ड प्रदान किए और उनसे शिक्षा के अनुभव सांझा करते हुए नम आंखों से विदाई दी।

कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने जूनियर विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। विद्यार्थियों की भावनात्मक अभिव्यक्ति से कुछ देर के लिए माहौल भावुक हो गया। इस अवसर प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू थरेजा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, सभी ईमानदारी तथा मेहनत को अपना साथी बनाकर भविष्य के लक्ष्य को निर्धारित कर पूरे करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!