जनपद बदायूं

अपराध नियंत्रण में व्यापारी पुलिस का करें सहयोग, सड़कों पर अतिक्रमण न करें

Up Namaste

बिसौली,(बदायूं)। नगर की पुलिस चौकी पर रविवार को इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करना, व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या का समाधान खोजना था। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने का सख्त निर्देश दिए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

बैठक में इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने व्यापारियों से अनुरोध किया कि यदि बाजार में कोई संदिग्ध व्यक्ति या महिला दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में सभी ने अतिक्रमण न करने और एक स्वच्छ व सुरक्षित बाजार बनाए रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सभी ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय सदस्य बोबी गुप्ता, जायंट्स ग्रुप स्टार्स के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अम्बरीष अग्रवाल, वसीम कुरैशी, मोहित महाजन आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!