उझानी

कछला रोड पर लगने वाला जाम अब नागरिकों को बन रहा है मुसीबत, एम्बुलेंस तक फंस रही हैं जाम में

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। नगर के घंटाघर चौराहें से कश्यप पुलिया तक रोजाना लगने वाला जाम बाजार आने वाले शहरी और ग्रामीण अंचलों के नागरिकों को मुसीबत बनने लगा है। स्थिति यह है कि दिन में कई-कई बार लगने वाले जाम से नागरिकों का मिनटों का आवागमन घंटों में बदल जाता है। यहां तक की ग्रामीण अंचलों एवं घटना स्थलों से मरीजों को लाने वाली एम्बुलेंस तक फंस कर रह जाती है। जाम को कैसे रोक कर आवागमन सरल किया जाए इसके लिए टैªफिक और स्थानीय पुलिस के पास कोई योजना नही है जिससे आने वाले होली के त्यौहार पर आम नागरिकों को आवागमन के लिए बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।

अतिक्रमण के कारण हर रोज जाम लगता है। गुरूवार को भी घण्टाघर चौराहे से हलवाई चौक चौराहे तक जाम लगा गया और लोग आवागमन के लिए मशक्कत करते हुए देखे गए। जाम जब बढ़ा तब बाइक सवारों ने गंजशहीदा, बाजारकला आदि मौहल्लों की गलियों का रूख कर जाम से निकलने का प्रयास शुरू कर दिया। बताते हैं कि जाम के दौरान मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने जब एम्बुलेंस को देखा तो मशक्कत करके जाम में फंसी एंबुलेंस को निकवाकर अस्पताल की ओर रवाना किया।
यहां बताते चले कि घन्टाघर चौराहे से हलवाई चौक चौराहे तक व्यापारियों के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण भी आवागमन में बाधा उत्पन्न करता है फिर भी न तो व्यापारिक संगठन और न ही पुलिस अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहते है जिससे दुकानों पर आने वाले वाहन सवार ग्राहकों को सड़क पर खड़ा होना पड़ता है जो जाम का कारण बन जाता है। कछला रोड पर घंटाघर चौराहें से लेकर कश्यप पुलिया तक व्याप्त अतिक्रमण पर न तो पुलिस का ध्यान है और न ही नगर पालिका का जिससे जाम का खमियाजा आमजनों को भुगतना पड़ता है। अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

error: Content is protected !!