जनपद बदायूं

शैलेश पाठक के नेतृत्व में ब्राहमण संगठनों ने बनाया संयुक्त ब्राहमण मोर्चा

Up Namaste

बदायूं। बदायूं में आज जनपद भर के ब्राहमण समाज के लोग जुटे और अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए डा. शैलेश पाठक के नेतृत्व में दो दर्जन ब्राहमण संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए संयुक्त ब्राहमण मोर्चा के गठन का ऐलान कर दिया। इस मौके पर ब्राहमण समाज के लोगों ने कहा कि अब कोई भी निर्णय संयुक्त मोर्चा के बैनर तले लिया जाएगा। इस मौके पर डा. शैलेश पाठक ने कहा कि ब्राहमणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।

नगला स्थित एक बारातघर में आयोजित ब्राहमण सम्मेलन में जनपद के विप्रजन बड़ी संख्या में जुटेे। सम्मेलन का शुभारंभ शैलेश पाठक ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके के कराया। श्री पाठक ने इस मौके पर कहा कि वर्तमान समय में ब्राहमण समाज की एकजुटता जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में विप्रजन कोई भी निर्णय एकजुटता के साथ लेंगे और अब ब्राहमणों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। श्री पाठक ने राजनैतिक दलों का नाम लिए बगैर कहा कि ब्राहमणों को लुभाने का प्रयास सफल नही होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में विप्रजनों की अहम् भूमिका होेगी। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि ब्राहमण हित की लड़ाई अब संयुक्त मोर्चा के साथ लड़ी जाएगी। सम्मेलन में विभिन्न ब्राहमण समाज के संगठनों ने ब्राहमण संयुक्त मोर्चा के गठन का ऐलान किया। सम्मेलन को देवेश मिश्रा, आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री, बनवारी लाल पाठक बरेली से आये आचार्य संजीव गौड़, महाराजप, पवन शंखधार, अमन मयंक शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय, प्रदीप कुमार शर्मा, संजीव तिवारी, गौतम शर्मा, प्रदीप दुबे, किशन शर्मा ने सम्मेलन को सम्बोधित किया। संदीप मिश्रा एडवोकेट, चेतना शर्मा, सौरभ शंखधार, अनिल उपाध्याय, राहुल त्रिवेदी, अनुज मिश्रा, अंशु मिश्रा, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, धर्मदेव तिवारी, छोटेलाल शर्मा, अनुराग शर्मा, कृपाराम शर्मा, राजीव शर्मा, अनुराग शर्मा, राकेश शर्मा, श्यामसुंदर उपाध्याय विप्रजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव तिवारी एवं कामेश पाठक ने किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!