बिसौली,(बदायूं)। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने नगर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पालिका कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि होलिका दहन और रंगोत्सव के दौरान स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और जन सुविधाओं में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।
श्री अहमद ने नगर के सभी चिन्हित होलिका दहन स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जलकल कर्मचारियों को होली के दिन निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेयरमैन अबरार अहमद ने सभी ओवरहेड टैंकों को पहले से भरने, ट्यूबवेल के माध्यम से नियमित जलापूर्ति जारी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर तैयार रखना को कहा। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है और नगर पालिका प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा ताकि त्यौहार शांतिपूर्ण व उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो





