उत्तर प्रदेश

प्रदेश की 13 जिला पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत तय

Up Namaste

लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनावों में नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रदेश की लगभग 13 जिला पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध जीत की ओर बढ़ चुके हैं। इन प्रत्याशियों की जीत की औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है।
आज दोपहर समाप्त हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रदेश की 12 जिला पंचायतों में भाजपा के खिलाफ किसी दल ने अपना प्रत्याशी नही उतारा है जिससे भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध जीत का रास्ता साफ हो गया है। निर्विरोध चुने जाने वालों में गोंडा से घनश्याम मिश्रा, आगरा से मंजू भदौरिया, गाजियाबाद से ममता त्यागी, मुरादाबाद से डा. शेफाली, बुलंदशहर से डा. अतुल तेवतिया, ललितपुर से कैलाश निरंजन, मऊ से मनोज राय, चित्रकूट से अशोक जाटव, गौतमबुद्धनगर से अमित चैधरी,
श्राबस्ती से दद्दन मिश्रा, गौरखपुर से साधना सिंह, बलरामपुर से आरती तिवारी और झांसी से पवन गौतम शामिल है। भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

सपा ने लगाए आरोप, भाजपा ने नही जमा होने दिए नामांकन पत्र
भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा के लोगों ने सपा समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल नही होने दिए जिससे यह जीत उसे मिल रही है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!