बदायूं। यादव उत्थान समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। कार्यकर्ताओं और यादव समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म की कहानी से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई है।
समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बदायूं मालवीय आवास गृह पर एकत्र हुए और फिर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म में जाति विशेष की लड़की और धर्म विशेष के लड़के के बीच प्रेम प्रसंग की कृत्रिम और बनावटी रूप में प्रदर्शित किया गया है जिससे यादव समाज की भावनाएं तो आहत हुई है साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावनाओं को नकारा नही जा सकता है। इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंप कर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यादव समाज के युवा और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभिनव सक्सेना की रिपोर्ट




