उत्तर प्रदेशजनपद बदायूंराजनीति

पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने सपा में पद से दिया इस्तीफा, सपा नेता आबिद रजा और योगेन्द्र ठाकुर के भी इस्तीफा देने की चर्चा

Up Namaste

बदायूं। उत्तर प्रदेश में अपने दम पर भाजपा को हराने का दम भरने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी ही पार्टी के नेताओं की नाराजगी दूर नही कर सके हैं जिसका नतीजा बदायूं से पांच बार के सांसद रहे पूर्व विदेश मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया है। वह मुस्लिमों की उपेक्षा और पीडीए के नारे पर काम न हो पाने से नाराज बताए जा रहे हैं। इससे पूर्व सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी पार्टी में लगातार हो रही उपेक्षा के चलते पद से इस्तीफा दे दिया है हालांकि दोनों दिग्गज नेता अभी भी सपा में हैं लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेता पार्टी छोड़ भी सकते हैं।

दूसरी ओर अपने दम पर बदायूं नगर पालिका परिषद में सपा का परचम लहराने वाले पूर्व विधायक आबिद रजा भी पार्टी की नीतियों से बेहद आहत बताएं जा रहे है। आबिद रजा राज्यसभा में मुस्लिम प्रत्याशी बनाएं जाने को लेकर अखिलेश यादव को पत्र भी लिख चुके हैं मगर नतीजा शून्य रहा जिसके चलते वह अपने राष्ट्रीय सचिव के पद से भी त्यागपत्र दे सकते हैं। सपा के एक और प्रभावशाली नेता योगेन्द्र ठाकुर के बारे में हो रही चर्चाओं में कहा जा रहा हैं कि वह भी सपा में अपने पद को छोड़ सकते हैं। दोनों नेता पूर्व सांसद सलीम शेरवानी के नजदीक बताएं जा रहे हैं।

रविवार को जब सपा के दिग्गज नेता और पांच बार के बदायूं से सांसद रहे सलीम इकबाल शेरवानी के सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा की जानकारी सामने आई तभी से कयास लगना शुरू हो गए कि सपा में कुछ भी ठीक नही चल रहा है। पार्टी के नेता वरिष्ठ नेताओं की कार्य प्रणाली से बेहद नाराज बताएं जा रहे हैं जिसके चलते सपा में भगदड़ सी मच गई है। पूर्व सांसद शेरवानी ने सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर मुस्लिमों की उपेक्षा करने और पीडीए का नारा देने वाले अखिलेश यादव पर उसके अनुसार काम नही कर पाने का आरोप लगाया है। अपने पद से इस्तीफा देने वाले शेरवानी के सपा छोड़ने की चर्चाएं भी तेज हो गई है।

चर्चा हैं कि पूर्व सांसद और पार्टी के दिग्गज नेता श्री शेरवानी का बदायूं जनपद में बड़ा ही प्रभाव है और उनसे कई पूर्व विधायक और सपा के नेता जुड़े हुए है जिनमें बदायूं सदर से विधायक रहे आबिद रजा और योगेन्द्र ठाकुर भी शामिल है और दोनांे इस समय सपा में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त है। श्री शेरवानी के इस्तीफे के बाद से आबिद रजा के भी पद से इस्तीफे की चर्चाएं शुरू हो गई है। इससे पूर्व आबिद रजा अखिलेश यादव पर मुस्लिमों की उपेक्षा करने और राज्यसभा के चुनाव में किसी मुस्लिम को प्रत्याशी न बनाएं जाने को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को पत्र भी लिख चुके है।

दूसरी ओर योगेन्द्र ठाकुर के भी पद से इस्तीफा की चर्चाएं है हालांकि अभी ऐसी स्थिति सामने नही आई है लेकिन सपा में पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की घटनाक्रम को देखते हुए राजनैतिक तौर पर कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा में कुछ भी सही नही चल रहा है और ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को कैसे मात दे पाएंगे? इससे पूर्व सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी पार्टी में हो रही उपेक्षा के चलते महासचिव के पद से इस्तीफा दे चुकें है और भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव में वह भी पार्टी से विदाई ले सकते हैं।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!