जनपद बदायूं

बदायूं में उप्र दिवस पर 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Up Namaste

बदायूं। उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनातर्गत शनिवार को बदायूं में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चयनित चयनित जोड़ो 225 के सापेक्ष 213 जोड़े उपस्थित रहे जिसमें 8 मुस्लिम, 37 बौद्ध एवं 168 हिंदू जोड़े सम्मिलित हुए।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार द्वारा धनराशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपया प्रति जोड़ा कर दिया गया है उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा सार्वजनिक वितरण के अंतर्गत देश के लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। जो गरीबों के लिए बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जाता है।

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि गरीब पिता का इतनी भव्यता के साथ विवाह कराना एक सपना था जो सरकार ने साकार किया है। लोग सोचते हैं कि हमारी पुत्री विवाह में कोई गणमान्य व्यक्ति आ जाए तो विवाह कार्यक्रम की भव्यता बढ़ जाएगी लेकिन आज गरीब कन्याओं के विवाह में जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी सम्मिलित हुए हैं। यह बहुत गौरव की बात है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से पांच चयनित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री का वितरण किया गया। प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनधियों ने बाल विवाह रोकने के प्रति जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजना विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!