कई गांवों में ड्रोन की दहशत से जाग कर काट रहे हैं रातें
अढ़ौली के ग्रामीणों ने गत रात्रि एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड कर किया पुलिस के हवाले, पुलिस कर रही है इंकार
उझानी,(बदायूं)। नगर एवं देहात क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों की सक्रियता बढने और ड्रोन कैमरों के मडराने से नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है । लोग अपने-अपने घरों की छतों पर एवं समूह बना कर गली-गली घूम-घूम कर सारी-सारी रात जाग कर पहरा दे रहे हैं ताकि उनके इलाके मे कोई अप्रिय घटना न घटने पाये। कई गांवों मंे रात के अंधेरे में अचानक ड्रोन का शोर मचता है जिससे ग्रामीण दहशत में आ जाते हैं। प्रशासन समेत जागरूक नागरिक इसे मात्र अफवाह बता रहे हैं लेकिन शोर नागरिकों को परेशानी का सबब बना हुआ है। गत रात्रि समीपवर्ती ग्राम अढौली में गश्त लगा रहे ग्रामीणों ने मध्य रात्रि में एक ड्रोन कैमरे को देख उसका पीछा किया मगर ड्रोन तो न मिल सका लेकिन एक संदिग्ध व्यक्ति को जरूर पकड लिया। ग्रामीणों ने जब उस युवक से पूंछताछ की तो वह अनर्गल बातें बनाने लगा तलाशी लेने पर युवक के पास से कई ब्लूटूथ, मोबाइल फोन की सिम मिले ग्रामीणों ने पकडे गये संदिग्ध व्यक्ति को उझानी पुलिस के हवाले कर दिया।
बताते है कि इसी तरह की अफवाहें कई बर्षों पूर्व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में असमाजिक तत्वों द्बारा चोटी कटवा एवं मुंह नोचा जैसे गैजेट का इस्तेमाल कर आम जनता को दहशत मे डाल कर छोटी-बडी चोरी जैसी घटनाओं को जमकर अंजाम दिया गया तब भी पुलिस प्रशासन असमाजिक तत्वों के आगे बौना साबित हो कर रह गया आज भी पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे चला कर लोगों मे दहशत फैला रहे शरारती तत्वों को पकड पाने मे फिसड्डी साबित हो रहा है यहां यह भी बताते चलें कि श्रावण मास के पावन महापर्व पर पूरा का पूरा पुलिस महकमा और प्रशासन कावंड यात्रा में व्यस्त है इसी का फायदा उठा कर असमाजिक तत्व क्षेत्रों में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम अढौली, तेहरा, बुर्रा-अहिरबारा, वनगवां, नरऊ, मानकपुर, रौली, जमरोली, अब्दुल्लागंज गांवों के अलावा नगर के स्टेशन के समीप, इन्द्रा कालोनी मे मध्य रात्रि के समय ड्रोन कैमरों को देखे जाने की खबरें व चर्चा आम हो रही हैं। चर्चाओं पर ध्यान दें तो दुशमन देश के एजेंट छुप कर घात करने वाले लोग रात मे घूम-घूम कर क्षेत्र की रेकी कर दुशमन देश तक जानकारी पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चोरी करने वाले चोर ड्रोन कैमरों की मदद से उन घरों को अपना निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिन घरों मे ताला लटका हुआ है या जो लोग गर्मी के चलते अपने घरों की छत पर घोडे बेच कर सोये हुए हैं।
गत रात समीपवर्ती ग्राम अढौली में रात्रि गश्त कर रहे ग्रामीणों ने एक ड्रोन कैमरे को मंडराते देखा और उसका पीछा किया तो ड्रोन कैमरा तेहरा गाँव की ओर उड चला ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो हाइवे के समीप ड्रोन तो आँख से ओझल हो गया किंतु उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो ब्लूटूथ के जरिए किसी से बात करता नजर आया ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को पकड कर पूंछताछ की तो वह उन्हें जबाब नहीं दे पाया ग्रामीणों ने उस संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से कई आधुनिक ब्लूटूथ और मोबाइल फोन की सिम बरामद हुईं ग्रामीणों ने बताया युवक ने खुद को फंसता देख ग्रामीणों को तीन दिन में अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली। ग्रामीणों की मानें तो निर्माणाधीन हाइवे के समीप दो गाडी खडी देखी गई जैसे ही ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्ति को पकडा वैसे ही दोनों गाडियों में बैठे लोग मय गाडियों के फरार हो गये बहरहाल क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की उपलब्धता किसी अंजानी अप्रिय घटना की ओर इशारा कर रही है। ड्रोन कैमरे किसी दुशमन देश के खरीदे गए लोगों की शह पर उस कर रेकी कर देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। या चोरों द्बारा चोरी करने मे सहायक गैजेट का एक हिस्सा और आधुनिक तरीका है जो जांच का बिषय है





