उझानी

उझानी में छेड़छाड़ के बाद अवसाद में आई किशोरी ने फांसी पर लटककर दी जान

Up Namaste

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में अपने साथ हुई छेड़छाड़ के बाद अवसाद में आई 15 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी पर लटककर जान दे दी। घटना के वक्त किशोरी के परिजन खेत पर थे। पुलिस ने किशोरी के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया उसकी पुत्री शनिवार को खेत से भूसा लेने गई थी इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी और अभ्रद व्यवहार किया। बताते है किशोरी ने विरोध जताया तब विवाद बढ़ गया जिसे गांव के लोगों ने शांत करा दिया। इस घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से घटनाक्रम की कोई शिकायत नही की। बताते है कि इस घटना से किशोरी अवसाद में आ गई और रविवार की दोपहर जब उसके परिवार के लोग खेत पर थे तब किशोरी अपने घर के अन्दर फांसी पर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई।

बताते है कि जब परिजन खेत से वापस घर लौटे और किशोरी को फांसी पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतारा और उसे जीवित समझ कर इलाज को राजकीय मेडिकल कालेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किशोरी की मौत की सूचना पिता ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। किशोरी की मौत से परिवार में चीत्कार मची हुई है। इस मामले में जानकारी करने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि लड़की की आत्महत्या की सूचना पर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। छेड़छाड़ जैसी वारदात के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नही मिली है जिससे कुछ कहा नही जा सकता है और अगर तहरीर आती है तब उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!