उझानी,(बदायूं)। यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ आज शाम नगर में होने वाला प्रदर्शन उच्चतम न्यायालय के यूजीसी पर रोक लगाने के बाद आयोजकों ने स्थगित कर दिया और सुप्रीम कोर्ट का आभार जताते हुए खुशियां मना कर मिठाई का वितरण किया। आयोजकों का कहना है कि यूजीसी जैसे काले कानून से भेदभाव मिटने के बजाय और बढ़ जाता जिसका खामियाजा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को झेलना पड़ता।
नगर के पालिका प्रांगण स्थित उमंग पार्क में सामान्य वर्ग के लोग यूजीसी जैसे काले कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही यूजीसी पर सुप्रीम रोक लगा दी गई। प्रदर्शकारियों को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पता चला तब सभी खुश हो गए और प्रदर्शन को स्थगित कर भारत माता की जय और स्वर्ण एकता जिन्दाबाद के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर सामान्य वर्ग के लोगों ने मिठाईयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि अब जरूरत भारत में रहने वाले नागरिकों के लिए सामान्य कानून की है जो सभी का एकसूत्र में बांधे रखे। इस अवसर पर सहकारी समिति के चेयरमैन किशन शर्मा, अमित प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह टिवंकल, संजीव गुप्ता, डा. आशुतोष उपाध्याय, कुक्कू सक्सेना, कमल मिश्रा समेत भारी संख्या में सामान्य वर्ग के लोग मौजूद रहे।





