जनपद बदायूं

डीईओ ने निरीक्षण कर परखी एसआईआर की प्रगति

Up Namaste

बदायूं। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत उसैहत, ब्लॉक उसावां आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों की स्थिति को जाना तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक छह जनवरी को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!