अपराधजनपद बदायूं

बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते पकड़ा

Up Namaste

बदायूं। ढाक वाली ज्यारत स्थित बिजली घर में तैनात अवर अभियंता को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने 20 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम को बरामद किया है। टीम ने सिविल लाइन थाना में अभियोग पंजीकृत करा कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

जिले के थाना मूसाझाग के गांव करौलिया निवासी अमरजीत पुत्र सरवन सिंह से जेई प्रदीप बाबू भारती ने उनके नलकूप हेतु विद्युत कनेक्शन का इस्टीमेट बनाने के लिए 20 हजार रुपया की रिश्वत मांगी और न देने पर जेई पीड़ित को परेशान करने लगा जिस पर अमरजीत ने बरेली मंडल के भ्रष्ट्राचार निवारण संगठन से की जिसके बाद संगठन के अधिकारियों ने जांच सही पाए जाने पर जेई को पकड़ने की योजना बनाई।

टीम ने पीड़ित को 20 हजार रुपया के साथ गांव रसूलपुर बिलहरी में लगे राजस्व कैम्प में भेजा। बताते है कि जैसे ही जेई ने पीड़ित से रिश्वत की रकम ली तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। बताते है कि जेई के पकड़े जाने पर बिजली कर्मियों में हड़कम्प मच गया। एंटी करप्शन की टीम ने जेई के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अभियोग पंजीकृत करा कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!