उझानी

उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर पर पानी भरे गड्ढें में गिर कर गेंहू से भरी ट्राली पलटी, बाल-बाल बचे किसान

Up Namaste

बदायूं। जिले के उझानी-दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप हाइवे की सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढों में फंस कर गुरूवार की सुबह गेंहू से भरी ट्राली पलट गयी, इस दौरान ट्राली पर के ऊपर बैठे किसानों ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अगर किसान ट्राली से न कूदते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राली में लदा गेेंहू पानी में भींग कर बड़ी मात्रा खराब हो गया।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी उदय शर्मा गुरूवार की सुबह गेंहू बेंचने के लिए ट्राली में लाद कर उझानी की नई मंडी ला रहे थे। बताते हैं कि ट्राली दिल्ली हाइवे के गांव कुड़ानरसिंहपुर के समीप पहुंची जहां हाइवे पर पानी भरा हुआ था जिसे टैªक्टर चालक ने सामान्य समझा और अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया तभी अचानक ट्राली का पहिया सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढे में चला गया जिससे गेंहू से भरी ट्राली पलट गई और गंेहू से भरी बोरियां पानी में जा गिरी। बताते हैं कि इस दौरान ट्राली पर बैठे किसानों ने कूद कर अपनी जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!