बिसौली। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद मई गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक पर बुधवार को शाम 8 बजे करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप लगा है।
गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल युवक ने बताया कि आरोपियों से पहले से ही मुकदमा बाजी चल रही है और रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। इस मामले में इंस्पेक्टर ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस फायरिंग की सच्चाई जानने में जुटी हुई है। मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।





