उझानी,(बदायूं)। नगर के गऊशाला रोड स्थित बाजार की ज्वैलर्स एवं वस्त्र विक्रेता की दुकान में दीवार काट कर घुसे चोर 50 हजार से अधिक की कीमती साड़ियां, हजारों की नकदी और CCTV का डीबीआर चुरा कर ले गए। चोरी की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वही चोरों ने योगी फोर्स और कानून को चुनौती दे डाली है।
नगर के बाजारकला मौहल्ला के रहने वाले किशोर वर्मा की गऊशाला रोड पर ज्वैलर्स एवं कपड़े की दुकान है। बीती रात किसी समय पड़ोस की दुकान की छत पर चढ कर दुकान की दीवार काटने के बाद दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी टीन को काट कर चोर अंदर घुस गए और यहां रखी 50 हजार से अधिक की साड़िया चोरी कर ली। बताते है चोरों ने दुकान के जीने का दरवाजा तोड़ कर नीचे उतरने के बाद सर्राफ तिजौरी खोलने का प्रयास किया मगर सफल न हो सके।
बताते है कि चोर अगर तिजोरी खोलने में सफल हो जाते तो चोरी की बड़ी वारदात हो सकती थी। चोरों ने गल्ले में रखे हजारों रुपया की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने सीसीटीव कैमरों को नीचे कर दिया ताकि वह उसमें कैद न हो सके इसके बाद भी चोर CCTV का डीबीआर और कीमती माल ले जाने में सफल रहे। बताते है कि गुरुवार की सुबह जब नागरिकों ने किशोर वर्मा की दुकान की ऊपरी मंजिल की दीवार कटी देखी तो उसे सूचना दी जिस पर दुकान स्वामी ने दुकान पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। नगर में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से नागरिक दहशत में है।





