उझानी

उझानी में रेलगाड़ी से गिर कर दातागंज क्षेत्र का युवक हुआ घायल, मेडीकल कालेज रैफर

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। कासगंज से बरेली जा रही काशीपुर पैसिंजर यात्री रेलगाड़ी से गिर कर दातागंज का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जीआरपी के कर्मियों ने अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

बुधवार की शाम चार बजे के करीब बरेली जा रही गाड़ी संख्या 55307 कासगंज-काशीपुर पैंसिजर ने जैसे ही उझानी रेलवे स्टेशन छोड़ा इसी दौरान मालगोदाम के समीप गेट पर खड़ा एक युवक नीचे गिर कर लहूलुहान हो गया। यात्रियों की चीख पुकार पर टीटी ने गाड़ी को रूकवा कर स्टेशन मास्टर को सूचित किया। बताते हैं कि स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा जहां से पुलिस कर्मी उसे इलाज को लेकर उझानी अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक ने अपना नाम पिन्टू पुत्र श्रीपाल निवासी बेलाडांडी थाना दातागंज बताया। युवक के पास से मिले मोबाइल नम्बर के जरिए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। डाक्टरों ने पिन्टू का प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। हादसे के दौरान रेलगाड़ी आधे घंटे तक खड़ी रही जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। (अभिनव सक्सेना की रिपाोर्ट)

Leave a Reply

error: Content is protected !!