बदायूं । बीते दिन रामपुर जिले में अधिवक्ता की दिन दहाड़े हत्या से बदायूं के अधिवक्ताओं में खासा अक्रोश व्याप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एकजुटता दिखाते हुए जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी कर सांकेतिक जाम लगाया और इसके बाद डीएम कार्यालय परिसर में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने प्रदेश में सुरक्षा की दृष्टिगत एडवोकेट एक्ट लागू करने की पुरजोर मांग की।

गुरुवार की दोपहर जिला बार एशोसिएशन के महासचिव संदीप मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी के सामने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और रामपुर के अबिवक्ता फखरुद्दीन अहमद खान की दिन दहाड़े हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए पुलिस की नाकामी के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस अवसर बदायूं के अधिवक्ताओं ने योगी सरकार से वकीलों की सुरक्षा के लिए जरूरी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की आवाज बुलंद की।
अधिवक्ताओं ने सांकेतिक जाम लगा दिया जिससे लालपुर से कचहरी तक और पुलिस लाइन तक जाम लग गया इसके बाद मौके पर पहुंची है सिटी मजिस्ट्रेट नहीं है अधिवक्ताओं से बात की और उन्हें समझाया फिर सभी वकीलों के साथ जिला अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर वहां मौजूद अपर जिला अधिकारी से वार्ता कराई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें अधिवक्ता के हत्यारे को फांसी की सजा और अधिवक्ताओं सुरक्षा हेतु प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर सत्येंद्र पाल, विश्वनाथ मौर्य, अमित सोलंकी अजय कुमार, बालकृष्ण, हरिकृष्ण, विशन कुमार, बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।





