जनपद बदायूं

दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाइयों का जिला निरीक्षण समिति ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Up Namaste

बदायूं। जिला निरीक्षण समिति द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक गृहण अभिकरण एवं स्वैच्छिक संगठन दलित ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई और महिला अस्पताल में संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक गृहण अभिकरण में रह रहे अनाथ बच्चों के खाने पीने तथा उचित देखभाल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण अरूण कुमार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला निरीक्षरण समिति ने किया और आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर संस्था के सचिव अनूप सक्सेना ने अवगत कराया कि वर्तमान में संस्था में 07 बच्चें संवासित है|

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट, सर्वेश दास जिला कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रमिला गुप्ता, सदस्य बाल कल्याण समिति, सविता मालपाणी, संरक्षण अधिकारी (सांस्थानिक), प्रीती कौशल, संरक्षण अधिकारी (गैर सांस्थानिक), रवि कुमार, आदि मौजूद रहे।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!