बदायूं। जिले के कस्बा अलापुर में बीती रात चोरों ने एक गल्ला आढ़ती के गोदाम का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की सरसों चोरी कर ले जाने में सफल रहे। चोरी की जानकारी पर पीड़त व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रिजौला निवासी जितेन्द्र गुप्ता की म्याऊं-उसहैत रोड पर गांव ढका पुलिया के समीप गल्ला आढ़त और गोदाम है। बीती रात किसी समय चोर आढ़त का ताला तोड़ कर उसके अंदर रखे एक लाख से अधिक की नकदी के अलावा लाखों रुपया कीमत के बड़ी संख्या में सरसो से भरे हुए कट्टे चोरी कर अपने साथ ले गए। रविवार की सुबह जब आढ़त के ताला टूटे ग्रामीणों ने देखा तब मालिक को सूचना दी जिस पर वह अपनी आढ़त पर पहुंचा और पुलिस को बुला लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को पकड़ने और चोरी गया माल तथा नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है।





