उझानी

उझानी में तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर जैन समाज ने निकाली पालकी यात्रा

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज के धर्मानुयायियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की पालकी यात्रा सोमवार की सुबह मुख्य मार्गों से निकली गई। पालकी यात्रा से पूर्व जैन समाज के नर नारियों ने जैन मंदिर में महावीर स्वामी की विधिवत पूजा अर्चना की।

सोमवार की सुबह तीर्थकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में जैन समाज के लोग नगर के साहूकारा स्थित जैन मंदिर पर एकत्र हुए। समाज के लोगों ने परम्परागत रीतिरिवाजों के अनुसार भगवान महावीर स्वमाी की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के उपरांत जैन समाज के साधर्मी बंधु आकाश, रॉबिन,संचित, अंकित, शशांक सम्यक, अंकित,सक्षम, शुभ,दीपक, सोनू एवं निखिल जैन आदि ने शुद्ध वस्त्रों में इंद्र रूप में भगवान की पालकी यात्रा प्रभातफेरी मंदिर परिसर से निकाली जो कछला रोड घंटाघर चौराहे से होती हुई नखासा मार्ग से होकर पुनः मंदिर जी में विसर्जित हुई। इस दौरान महावीर भगवान का संदेश जिओ और जीने दो, अहिंसा परमो धर्मः के नारे पूरे नगर गूंजते रहे। पालकी यात्रा के समापन पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भजन, नृत्य एवं नमोकार मंत्र सुनाए गए। वही महिलाओं ने भगवान महावीर का पालना किया एवं आरती के पक्षात सभी लोगों ने प्रसाद भोज ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष अनूप जैन, अरुण जैन, जयदीप जैन,अभिषेक जैन,निर्दाेष जैन, सैंकी, अजय जैन, मनोज जैन,पिंकुल, विनीत जैन, संचित , अंकित, शशांक, पारस, आकाश, हिमांशु, शुभ, रजनी जैन, संगीता जैन, मनका जैन,रुचि जैन, सीमा जैन, कामिनी जैन, अनीता जैन, अमिता जैन, रूपा जैन,मोनिका, प्रतिज्ञा, तृप्ति, साक्षी , सौम्या, भव्या, मधु,लता, बीनू, प्राची,कीर्ति, पूजा, प्रिया, आदि ने भगवान महावीर के मंगलाष्टक का गुणगान किया।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!