जनपद बदायूं

उझानी में युवक ने खाई कीटनाशक दवा, मेडीकल कालेज में इलाज के दौरान हुई मौत

Up Namaste

बदायूं। जिले के कस्बा उझानी में एक युवक ने गृह कलेश के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। युवक की हालत जब बिगड़ी तब परिजनों को जानकारी हुई और उसे इलाज के लिए मेडीकल कालेज ले गए जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है।

उझानी नगर के भर्राटोला निवासी 25 वर्षीय राजीव पुत्र ओमप्रकाश कई दिनों से गृह कलेश से परेशान था और इसी के चलते उसने बुधवार को कीटनाशक दवाा पी ली। बताते है कि जब राजीव की हालत बिगड़ी तब परिजनो को उसके जहर पीने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और वह आनन फानन उसे लेकर मेडीकल कालेज पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया लेकिन इसके बाद बाबजूद देर रात इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!