उझानी

उझानी में भव्यता के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा, बच्चें लहरा रहे थे भगवा ध्वज

Up Namaste

उझानी,(बदायूं)। श्री ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में गुरूवार की शाम भगवान परशुराम की शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के समापन पर ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के मेधावी बच्चों और बुजर्गो को सम्मानित किया गया साथ ही सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया।

काली अखाड़ों, सुन्दर झांकियों, कलाकारों के करतबों से भरी भगवान परशुराम की शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से आज शाम प्रारंभ हुई। श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और इसके बाद ही शोभायात्रा का आरंभ हुआ। शोभायात्रा बाजारकला, किलाखेड़ा, बड़े महादेव के मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, साहूकारा, गंजशहीदा, कछला रोड, मुख्य चौराहा, स्टेशन रोड होती हुई पंडित भगवानदास पैलेस में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो गई।

शोभायात्रा में काली अखाड़े, सुन्दर झाकियां, करतब और नृत्य करते चल रहे कलाकार नागरिकों में आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे वही बैंड बाजों से बज रहे धार्मिक भजन श्रद्धा का केन्द्र बने रहे। शोभायात्रा का नगर में नागरिकों ने अनेकों स्थानों पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया और इसमें शामिल विप्रो को जलपान कराया गया। इस अवसर पर उझानी सहकारी क्रय विक्रय के अध्यक्ष पं. किशन चंद्र शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित कृपाराम शर्मा, भाजपा नेता मोहित राज शर्मा”मोनू” ,पंडित प्रवेश शर्मा, प्रवीण शर्मा नीटू, ज्ञानेश्वर शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा,संजीव शर्मा,रोहन शर्मा, राहुल दुबे, सभासद आकाश शर्मा, अवनीश शर्मा ,नवनीत शर्मा , लालन पांडेय, अवनीश शर्मा, राहुल शंखधार, गोपीवल्लभ शर्मा, प्रवेश शर्मा, आकाश शर्मा, रामचंद्र शर्मा, ओमशंकर भार्गव, उपेंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि सजातीय लोग मौजूद रहे !

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!