अपराधजनपद बदायूं

कुंवरगांव में मनमाना नेग न मिला तो किन्नरों ने की फायरिंग, दूल्हे के भाई को लगी गोली, छह किन्नर गिरफ्तार, असलहें बरामद

Up Namaste

बदायूं। जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक शादी समारोह में किन्नरों को दूल्हे के पिता से मनमाना नेग न मिला तो किन्नर गुण्डागर्दी पर उतर आए। पहले तो कपड़े उतारे और बद्दुआएं दी तब ग्रामीणों ने किन्नरों की हरकतों का विरोध किया तब किन्नरों ने तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी जिससे दूल्हे का भाई गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर किन्नरों को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छह किन्नरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जें से तमंचें, कारतूस, कैंची और डंडे बरामद किए है। पुलिस ने किन्नरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। घायल दूल्हे के भाई को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी प्रेमशंकर की बेटी की बारात मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा से आई थी। बताते हैं कि गुरूवार की सुबह जब भंवरों की रस्म की तैयारी चल रही थी इसी दौरान एक कार से आधा दर्जन किन्नर शादी समारोह में पहुंच गए और दूल्हे के पिता नेमचंद्र से 11 हजार रुपया नेग के मांगे। बताते है कि नेमचंद्र ने किन्नरों को 21 सौ रुपया देने की बात कही जिस पर किन्नर बिफर गए और अर्धनग्न होकर अश्लील नृत्य करने के साथ बद्दुआएं देने लगे। बताते हैं कि किन्नरों की हरकतों का विरोध मौजूद ग्रामीणों ने किया तब एक किन्नर अपनी कार में रखा तमंचा उठा लाया और ग्रामीणों को धमकाते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा साथ ही उसने फायरिंग कर दी जिसमेे दूल्हे का भाई गोली लगने से घायल हो गया। बताते है कि फायरिंग होने पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।

बताते है कि किन्नरों की फायरिंग से नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों को चारो ओर से घेर लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी किन्नरों को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि पुलिस ने किन्नरों की कार की तलाशी ली तब उसमें दो तमंचा, कारतूस, कैंची और डंडे बरामद हो गए इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई गौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है और किन्नरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

Up Namaste

Leave a Reply

error: Content is protected !!