उझानी,(बदायूं)। नगर के पंखा रोड पर पिछले छह दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है। नागरिकों की तमाम शिकायत के बाद जब बिजली सही न हुई तब नागरिक विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। नागरिकों ने अधिशासी अभियंता से भी शिकायत की तब उन्होंने बिजली सप्लाई सही कराने का आश्वान नागरिकों को दिया इसके बाद नागरिक वापस अपने घरों को लौट गए।
शनिवार की सुबह विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे नगर के पंखा रोड के नागरिकों रूद्र यादव, रवि साहू, गौतम साहू, सरल साहू, विजय कश्यप, ब्रजेश गौतम, गौरव कश्यप, शशांक यादव, मोहन साहू समेत अन्य वाशिंदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इन युवाओं का कहना था कि उनके इलाके की बिजली छह दिनों से नही आ रही है। युवाओं का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत दर्ज कराई इसके बाबजूद बिजली सप्लाई नही आई। इन युवाओं का कहना है कि बिजली न मिलने से भीषण गर्मी मंे दिन और रात का चैन छीन गया है वही सबसे बड़ी बात पेयजल को लेकर है जो बिजली न मिलने के कारण नागरिकों को नही मिल पा रहा है।
प्रदर्शनकारी युवाओं ने एक्सियन से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया तब उक्त अधिकारी ने युवाओं को जल्द बिजली सही कराने का आश्वासन दिया। युवाओं को कहना है कि अगर बिजली सप्लाई आज सही न हुई तो वह बिजली विभाग के खिलाफ गांधीगीरी तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।






